नाबालिग बदमाश से तीन बाइक बरामद:गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने करता था बाइक चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाइक चोरी करने वाले एक नाबालिग आरोपी को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन बाइक जब्त की गई हैं। आरोपी गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करता था। उससे पूछताछ में चोरी की और घटनाओं का खुलासा हो सकता है। टीआई जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक थाना क्षेत्रों के आसपास हो रही बाइक चोरी की घटना को देखते हुए चोरी वाले स्थानों पर निगाह रखने के लिए टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर बाइक चोरी के मामले में एक नाबालिग की पहचान हुई। आरोपी से तीन बाइक जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है। पूछताछ में आरोपी ने बताया, वह गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी की वारदात करता था। आरोपी ने तुकोगंज के अलावा विजय नगर और संयोगितागंज क्षेत्र में भी बाइक चोरी करना कबूल किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version