चेकिंग के दौरान विवादों की अब कैमरों से रिकॉर्डिंग होगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शराबी वाहन चालकों की चेकिंग के दौरान पहली बार पुलिस बॉडी वार्म कैमरे पहनकर मैदान में उतरी। अफसरों का मानना है कि इससे चेकिंग के दौरान पारदर्शिता रहेगी। जो भी विवाद करेगा या अभद्रता करेगा, उसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहेगी। कुछ दिन पहले आजाद नगर में पुलिस और कार चालकोें के बीच लड़ाई के बाद यह प्रयोग किया है। एसीपी आदित्य पटले के अनुसार शनिवार को एमआईजी और विजय नगर इलाके में चेकिंग के दौरान इसकी शुरुआत की। मालूम हो, कुछ दिन पहले आजाद नगर में पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अधीनस्थों को समझाइश दी थी कि वे अच्छा व्यवहार रखें।

Exit mobile version