नशे में रेस लगा रहे युवकों ने कार सवारों की पिटाई कर चाबी छीनी शराब के नशे में रेस लगा रहे रसूखदार युवकों ने राहगीरों

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

से अभद्रता करते हुए कार सवार तीन युवकों की पिटाई कर दी और कार की चाबी छीन ली। घटना खंडवा रोड स्थित तिल्लौरखुर्द के पास हुई। भंवरकुआं पुलिस ने दो महीने पहले थाने के पास हुई लूट के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
शराब के नशे में रेस लगा रहे रसूखदार युवकों ने राहगीरों से अभद्रता करते हुए कार सवार तीन युवकों की पिटाई कर दी और कार की चाबी छीन ली। घटना खंडवा रोड स्थित तिल्लौरखुर्द के पास हुई। महेश गार्ड लाइन (मरीमाता) निवासी संदीप परिहार अपने दोस्त शुभम वर्मा और दीपक तिवारी के साथ कार से आ रहा था। इसी दौरान काले रंग की थार और सफेद रंग की फॉर्च्यूनर में सवार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार रोकी और मारपीट शुरू कर दी। धमकाने के बाद कार की चाबी छीनकर ले गए। सूचना मिलने पर तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से एक युवक की पहचान ‘श्रीमन’ के रूप में हुई, जिसकी लोकेशन स्कीम-78 क्षेत्र में मिली।

Exit mobile version