तीन दिन में दो जगह चोरी करने वाला नाबालिग गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


भंवरकुआं थाना क्षेत्र में तीन दिन में दो जगह चोरी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह नाबालिग है। फरियादी माया शर्मा निवासी संतबाग कालोनी ने बताया था कि 13 अगस्त को सपरिवार कालानी नगर गई थी। वापस आई तो आभूषण व नकदी नहीं थे।
इधर अंशुल निवासी गणेश नगर ने बताया था कि 12 अगस्त की शाम होस्टल के कक्ष में ताला लगा दोस्त के यहां गया था। अगले दिन आया तो लैपटाप आदि नहीं था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित का पता किया। आरोपित से चोरी किया गया सामान जब्त किया गया है।

Exit mobile version