इंदौर में मंदिर की मूर्तियां उखाड़कर कान्ह नदी में फेंकी, हिंदू संगठनों में आक्रोश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर में संजय सेतु के निकट स्थित एक मंदिर से असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को उखाड़कर कान्ह नदी में फेंक दिया। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंदिर की मूर्तियों को पहुंचाया नुकसान, हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपियों को पकड़ने का दिया आश्वासन।
अज्ञात बदमाश मूर्तियों के साथ-साथ कलश, शेषनाग और त्रिशूल भी ले गए।
इंदौर। इंदौर में संजय सेतु के निकट मंदिर की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने उखाड़कर कान्ह नदी में फेंक दिया। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों के विरोध के चलते अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। रविवार सुबह जब श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, तो मूर्तियां गायब थीं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नदी में उतरकर मूर्तियां बाहर निकालीं। उल्लेखनीय है कि यहां दो दिन पहले मवेशियों के अवशेष भी मिले थे। सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपितों को शीघ्र पकड़ा जाएगा। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। शिकायतकर्ता संदीप ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने शिवरात्रि पर शिव परिवार की स्थापना की थी। बदमाश मूर्तियों के साथ-साथ कलश, शेषनाग और त्रिशूल भी ले गए। बता दें कि नदी में जिस जगह मूर्तियां फेंकी, वहां का पानी गंदा है।

Exit mobile version