ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट मिला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूड़िया क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संतोष मोहे निवासी स्कीम 114 ने अपने ऑफिस में फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में तीन लोगों से परेशान होना लिखा है। बेटे ने बताया पिता रविवार शाम घर से ऑफिस के लिए निकले थे तब सामान्य थे। उन्होंने रात में ग्रुप वीडियो कॉल पर सभी से बात की। रात 1.30 बजे तक घर नहीं लौटे और फोन नहीं उठाने पर हम ऑफिस पहुंचे तो वे फंदे पर मिले। मामले में जांच जारी है

Exit mobile version