टेलर ने किया सुसाइड

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूडिया इलाके के ब्रिटिश पार्क में रहने वाले विजय मीणा ने सिमरोल इलाके के ओखलेश्वर रोड पर शनिवार शाम जहर खा लिया था। जहर खाने के बाद उन्होंने परिचित को कॉल किया। इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन यहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। विजय मीणा बफार्नी धाम के यहां पर टेलरिंग की दुकान चलाते हैं। परिवार के लोगों के मुताबिक उन पर कर्ज हो गया था। जिसमें कर्ज वाले घर और दुकान के चक्कर लगा रहे थे।

Exit mobile version