इंदौर विजयनगर इलाके के प्रसिद्ध कालका माता मंदिर के पुजारी की पत्नी की शनिवार रात संदिग्ध हालत में निजी अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को विजयनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मौत के कारणों को लेकर जांच कर रही है।
विजयनगर पुलिस के मुताबिक कालका माता मंदिर के पुजारी राहुल यादव की पत्नी तमन्ना यादव की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें उपचार के लिए लसूडिया इलाके के विवेक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों की शादी को 6 माह ही हुए थे। हालांकि नवविवाहिता को लेकर पूरे मामले की जांच एसीपी स्तर के अफसर करेंगे। पंडित राहुल यादव हिंदूवादी संगठन से जुड़े हैं। मंदिर पर कई बड़े आयोजन भी करवाते हैं।

