छात्रा को 6 लाख में पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा, युवक पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्वयं को विजय नगर थाने का आरक्षक बताकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नकली सिपाही ने छात्रा को 6 लाख रुपए में पुलिस की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। छात्रा ने रुपया तो नहीं दिया, लेकिन अपने कोचिंग संचालक को यह बात बता दी, उन्होंने क्राइम ब्रांच को शिकायत कर दी। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया, घटना एक निजी कोचिंग की छात्रा सुषमा देवड़ा के साथ हुई। इसके संचालक गोपाल प्रजापत ने बताया, सुषमा को मोबाइल नंबर 9238849700 से फोन आया। उसने ने खुद को विजय नगर थाने का आरक्षक अजय पाटीदार बताया। कहा कि पुलिस भर्ती में सभी परीक्षाएं पास करवाकर नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसने 6 लाख 80 हजार रुपए देना होंगे।
रिकॉर्डिंग सौंपी- छात्रा व संचालक ने आरोपी की कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करवाई। नकली सिपाही बता रहा है कि उसकी भोपाल में भर्ती परीक्षा लेने वाले अधिकारियों से सीधी लिंक है। डीसीपी त्रिपाठी ने बताया जांच की जा रही है।

Exit mobile version