छात्रा के साथ छेड़छाड़

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी में भी एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने 8 वी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की की शिकायत पर समीर पर केस दर्ज किया है। बच्ची ने बताया कि उसकी मां घरो में काम करती है। वह भी मां के साथ चली जाती है।
शनिवार को जब वह काम से वापस घर आ रही थी। तभी आरोपी समीर वहां से निकला ओर सामने की तरफ से गलत तरह से टच किया। इस दौरान मां को बताया तो मां उसके पीछे भागी। जब समीर दौड़ते हुए अपने घर में चले गया। बाद में उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। बाद में अपने रिश्तेदारों को घटना बताई और थाने आकर केस दर्ज कराया।

Exit mobile version