जन्मदिन पर चाकू से केक काट कर रील बनाने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उसके विरुद्ध अवैध रूप से हथियार(चाकू) रखने का केस दर्ज किया है।
एमआईजी पुलिस के मुताबिक न्यू अंजनी नगर(बड़ी भमौरी)निवासी शिल्पा परमार ने जन्मदिन पर चाकू से केक काटा था।
उसके साथ आपराधिक प्रवृति के युवक भी थे। पुलिस ने सोमवार को शिल्पा को चाकू सहित पकड़ लिया।
पुलिस का दावा है कि शिल्पा नेहरुनगर की बदनाम गली में चाकू लेकर खड़ी थी।
