
एक महिला ने बैंककर्मी दिलीप बघेल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
महिला के पति ने फ्लैट पर बैंक से ऋण लिया था।
किश्त न भरने पर बैंक ने फ्लैट फ्रीज कर लिया।
आरोप है कि बैंककर्मी दिलीप ने सामान निकालने के लिए बहाने बुलाया और छेड़छाड़ की।
जबरदस्ती फ्लैट में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
सोमवार को पुलिस ने दिलीप के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
