घायल की मदद करने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देगी प्रदेश सरकार

By Abhishek Raghuvanshi
8 Min Read

प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘राहवीर योजना‘ का अहम फैसला लिया। इसमें मददगार को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया गया। स्वच्छ भारत मिशन-2.0 के आने के बाद निकायों को आर्थिक मदद देने के लिए बजट में 277 करोड़ का प्रावधान किया गया।कैबिनेट का फैसला : इंदौर-भोपाल में बनेंगे मेट्रोपालिटन विकास प्राधिकरण।घायल की मदद करने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देगी सरकार।इंदौर मेट्रो का 31 मई को पीएम मोदी भोपाल से करेंगे वर्चुअल शुभारंभ।इंदौर। इंदौर के राजवाड़ा में मंगलवार को पहली बार कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल ने देवी अहिल्याबाई होलकर के मूल्यों व आदर्शों के ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए। 3867 करोड़ रुपये की योजना और निर्माण कार्यों को मंजूरी दी। इंदौर-भोपाल महानगर योजना समिति व मेट्रोपालिटन विकास प्राधिकरण बनाने बनाने पर मुहर लगाई। एक्ट बन जाने के बाद भविष्य में ग्वालियर और जबलपुर में इस तरह के प्राधिकरण बनाए जा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘राहवीर योजना‘ का अहम फैसला लिया।इसमें मददगार को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया गया। स्वच्छ भारत मिशन-2.0 के आने के बाद निकायों को आर्थिक मदद देने के लिए बजट में 277 करोड़ का प्रविधान किया गया।इससे निकायों को कचरा संग्राहक वाहन और ड्रेनेज सफाई के वाहन मिल सकेंगे।नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि दो शहरों के बीच विकास करते समय एजेंसी तय करने में कई बार मुश्किल आती है।महानगर परिषद के साथ मेट्रोपालिटन विकास प्राधिकरण बनाएंगे। अभी नियम का ढांचा बनाया है।यह प्राधिकरण दो संस्थाओं के बीच गैप फिलिंग का काम करेगा। यह नगर निगम व प्राधिकरण के सहयोगी संस्था के रूप में काम करेगा।इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, शाजापुर को मिलाकर मेट्रोपालिटन क्षेत्र विकसित होगा। आगामी 25 साल में मेट्रोपालिटन क्षेत्र में परिवहन, सड़क व पानी की योजना बनाई जाएगी।तीन चरणों में कमेटी बनेगी। दो चरणों के चेयरमैन मुख्यमंत्री होंगे। तीसरी काउंसिल में सांसद, कमिश्नर, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि होंगे, जो सुझाव दे सकेंगे।विजयवर्गीय ने बताया कि अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर 31 मई को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे।इस दौरान वे इंदौर मेट्रो के कमर्शियल रन का वर्चुअल शुभारंभ और दतिया व सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे।राहवीर योजना: घायल की मदद करने पर 25 हजार रुपये मिलेंगे सड़क पर दुर्घटना के दौरान जो राहगीर रुककर घायल को अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाएगा। उसे राज्य सरकार 25 हजार रुपये देगी। व्यक्ति को तत्काल 108 एम्बुलेंस पर फोन करना होगा। जिस व्यक्ति को पुरस्कार मिलेगा, उसे पुलिस भी परेशान नहीं करेगी। *11 साल बाद फिर लागू हुआ मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता कार्यक्रम* वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत निकायों को वाहन व संसाधन खरीदी के राशि दिए जाने की योजना बनाई गई थी।उस समय स्वच्छ भारत मिशन आने से केंद्र से निकायों को राशि मिली। इस वजह से इस योजना को ड्राप कर दिया गया था। अब स्वच्छ भारत मिशन-2.0 में निकायों को राशि दिए जाने का प्रावधान नहीं है।यही वजह है कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता कार्यक्रम को फिर से लागू किया है।केबिनेट बैठक में लिए निर्णय में पहले चरण में इस योजना के लिए 277 करोड़ का प्रविधान किया है।इस राशि को बढ़ाया भी जाएगा। इससे निकाय कचरा संग्रहण व ड्रेनेज सफाई के वाहन व अन्य संसाधन खरीद सकेंगे।चार औद्योगिक क्षेत्रों में बनेंगे वर्किंग वुमन होस्टल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के सुरक्षित निवास के लिए वर्किंग होस्टल बनाए जाएंगे।प्रत्येक में 222 बेड क्षमता होगी। प्रथम चरण में उद्योगपुरी उज्जैन में 66 करोड़ से, पीथमपुर में 76 करोड़ से, मालनपुर में 29 करोड़ से, मंडीदीप औद्योगिक पार्क में 77 करोड़ से होस्टल बनाए जाएंगे।सरकार फिलहाल अपने बजट से इनके निर्माण पर राशि खर्च कर रही है।भविष्य में सीएसआर व पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से इनका निर्माण किया जाएगा।कौशल विकास: बैंक ऋण पर ब्याज में छूट देवी अहिल्याबाई होलकर प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना के तहत जरूरतमंद युवाओं व महिलाओं के कौशल विकास कार्यक्रम फिर से शुरू किया जाएगा। इसमें जरूरतमंद व्यक्ति को बैंक ब्याज से एक हजार रुपये प्रतिवर्ष की छूट मिलेगी। पूरे जीवनकाल में 10 हजार रुपये प्रतिव्यक्ति ऋण पर भी ब्याज में छूट मिल सकेगी। प्रतिवर्ष योजना पर लगभग 100 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा। *देवी अहिल्या जयंती के मौके पर होंगे कई कार्यक्रम* देवी अहिल्या जयंती के अवसर पर प्रदेश में 20 से 31 मई तक कई कार्यक्रम होंगे। कालिदास अकादमी उज्जैन में नाट्य और महिदपुर में देवी अहिल्या केंद्रित महिला कवि सम्मेलन होगा। ग्वालियर, भोपाल, बैतूल में महानाट्य प्रस्तुत किया जाएगा। इंदौर में एकल कविता पाठ व सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। देवी अहिल्या पर केंद्रित नाट्य ‘शिवगिरि अहिल्या’ की लता मंगेशकर आडिटोरियम में प्रस्तुति होगी। राजवाड़ा परिसर में अहिल्याबाई और महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम होगा।रोजगार देने वाला भी बने किसानमंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि हमारी सरकार ने 75 रुपये प्रतिक्विंटल बोनस देकर 2600 रुपये में प्रतिक्विंटल में अनाज खरीदी की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 लाख टन अधिक है। इस वर्ष 62 प्रतिशत अधिक खरीदी हुई है। कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक खेती कैसे प्राकृतिक व आर्गेनिक खेती कैसे की जाए। इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 26 से 28 मई के बीच नरसिंहपुर में किसान समागम होगा। गांव के अंदर ही छोटे उद्योग विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि किसान सिर्फ अन्न उत्पाद न करे, रोजगार देने वाला भी बने। *एकात्म धाम के लिए 2195 करोड़ रुपये स्वीकृत* कैबिनेट ने ओंकारेश्वर में बनाए गए आदि शंकराचार्य के एकात्म धाम के लिए 2195 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। यहां संग्रहालय व लाइब्रेरी होगी, जहां लोग शोध कर सकेंगे। लोग यहां रहकर भारत की सनातन परंपरा को जानेंगे। एक हजार क्षमता का छात्रावास बनेगा। फाइव स्टार कमरे होंगे। बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनेगा। इससे यहां के पर्यटन के क्षेत्र में क्रांति आएगी। पर्यटकों की संख्या 30 से 40 प्रतिशत बढ़ेगी। *773 करोड़ से आधुनिक होगा एमवाय अस्पताल* इंदौर के एमवाय अस्पताल में 773 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इसमें नवीन चिकित्सालय भवन, मिनी आडिटोरियम, नर्सिंग होस्टल, पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। मंत्री तुलसी सिलावट ने इस संबंध में राज्य सरकार को पूर्व में प्रस्ताव दिया था। रीवा के श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के उन्नयन पर 321.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें ओपीडी ब्लाक, मैटरनिटी ब्लाक, स्टाफ क्वार्टर, नर्सिंग कालेज और अन्य कार्य होंगे।

Exit mobile version