✓ क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ आरोपी के कब्जे से लगभग करीब 52.54 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर एवं 01ऑटो रिक्शा, (कुल मशरूका कीमत करीब 8 लाख रुपए) जप्त ।

✓आरोपीगण ने पूछताछ में सस्ते दामों पर राजस्थान राज्य से ड्रग्स खरीदकर, इंदौर शहर में नशे के आदि लोगों को अधिक दामों पर बेचने का कार्य करना कबूला।

✓आदतन आरोपियों के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में लगभग 01 दर्जन अपराध पहले से है पंजीबद्ध ।

- Advertisement -

✓आदतन आरोपी नशा बेचने एवं करने के है आदि ।

अपराध क्रमांक- 96/2025 धारा- 8/21

दिनांक घटना- 19-05-2025

घटना स्थल- डीआरपी लाईन के पीछे सरकारी अस्पताल के पास मेन रोड इंदौर

आरोपी का नाम : (1). अजय उर्फ नन्नू बानोदा उम्र 31 वर्ष निवासी जूनी इंदौर
{10वी तक की पढ़ाई की है और आरोपी ऑटो रिक्शा चलाता है। आदतन आरोपी के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट, NDPS ACT, चोरी जैसे गंभीर 10 अपराध पहले से है पंजीबद्ध।}

(2).सोनू पंचोले उम्र 30 वर्ष निवासी रामानंद नगर इंदौर
{08वी तक की पढ़ाई की है और आरोपी ने होटल में वेटर एवं सफाई का काम करना बताया, एवं आदतन आरोपी के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट, NDPS ACT, जुआ, लड़ाई मारपीट जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर 13 अपराध पहले से है पंजीबद्ध।}

जब्त माल का विवरण : – 52.54 ग्राम “ब्राउन शुगर” एवं 01 ऑटो रिक्शा।

घटना का विवरण :- इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा संदिग्ध की चेकिंग करते डीआरपी लाईन के पीछे सरकारी अस्पताल के पास मेन रोड इंदौर में संदिग्ध ऑटो रिक्शा दिखा जिसमें दो व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देख घबराने लगे, जिसे घेराबंदी कर रोका, जिससे पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपना नाम (1). अजय बानोदा एवं (2).सोनू पचोले होना बताया आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि नशा करने का आदि है नशे की लत पूरी करने की नियत से अवैध मादक पदार्थ सस्ते में खरीदीकर महंगे दामों पर नशे के आदि लोगों बिक्री करने का कार्य करना कबूला है।आरोपी के कब्जे से 52.54 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” एवं 01 ऑटो रिक्शा जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 96/25 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Exit mobile version