बदमाशों पर सख्त कार्रवाई नहीं करने पर एमआईजी थाने के एसआई कमल सिंह और एएसआई आनंद कुमार को डीसीपी ने सस्पेंड कर दिया। दरअसल, मामला 21 अक्टूबर का है, जब स्वर्णबाग कॉलोनी में क्षितिज खोमने की हत्या के आरोपियों करण उर्फ रोक तथा कालू व अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
कुछ दिन पहले जब इन्हीं गुंडों के खिलाफ मारपीट की शिकायत आई तो एसआई कमल सिंह ने रिपोर्ट नहीं लिखी। दूसरी बार शिकायत आने पर एएसआई आनंद कुमार ने भी कार्रवाई नहीं की। इसलिए दोनों को सस्पेंड किया गया।
