गंदगी फैलाने पर फरवरी में 3600 चालान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जा रही है। फरवरी में गंदगी फैलाने, सीएंडडी वेस्ट, पॉलिथीन, कचरा जलाने संबंधी मामलों में 3696 चालान काटकर 36 लाख 47 हजार 640 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। सड़क पर थूकने के मामले में सबसे ज्यादा 1304 चालान काटे गए।
ओपन यूरीन करने वाले 95 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 10 हजार 650 रुपए वसूले गए। सबसे ज्यादा जोन 17, जोन 3, जोन 21 में कार्रवाई की गई है। देश के छोटे शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। जल्द ही निरीक्षण के लिए टीम इंदौर आने वाली है। बीते तीन महीने से निगम प्रशासन ने चालानी कार्रवाई बढ़ा दी है।

Exit mobile version