गैरेज में अवैध रूप से भर रहे थे गैस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जिले में अवैध रूप से गैस भंडारण का मामला सामने आया है। मामला पीथमपुर का है, जहां गैरेज में अवैध रूप से गैस को रिफिल कर सप्लाय किया जा रहा था। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग के अमले ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित गैस गोडाउन पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गैरेज में संचालित अवैध गैस गोडाउन को सील किया गया। 170 से ज्यादा गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि पीथमपुर रोड विश्वास नगर चौपाटी तहसील महू में गैरेज में अवैध रूप से गैस गोडाउन संचालित है। खाद्य विभाग के अमले ने छापामार कार्रवाई की। पीथमपुर से अवैध गैस सिलेंडर लाकर गोदाम न ले जाकर, गैराज में जमा करते थे।

Exit mobile version