क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ आरोपी के कब्जे से लगभग करीब 21 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर एवं 01 यामाहा R15 मोटर साइकिल, 01 एप्पल मोबाइल (कुल मशरूका कीमत करीब 4 लाख रुपए) जप्त ।

✓आरोपीगण ने पूछताछ में सस्ते दामों पर दूसरे जिलों से ड्रग्स खरीदकर, इंदौर शहर में नशे के आदि लोगों को अधिक दामों पर बेचने का कार्य करना कबूला।

✓आरोपी ने 04 अपराध पहले से पंजीबद्ध होना कबूला है।

✓आदतन आरोपी नशा बेचने एवं करने के है आदि ।

- Advertisement -

अपराध क्रमांक- 92/2025 धारा- 8/21

दिनांक घटना- 12/13-05-2025

घटना स्थल- गुटकेश्वर मंदिर के पास, म प्र कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय के पीछे इंदौर

आरोपी का नाम : (1). सुजल चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर इंदौर कैसरबाग इंदौर
{8वी तक की पढ़ाई की है और इंटरनेट केबल लाईन डालने का कार्य पूर्व में करना बताया}

जब्त माल का विवरण : – 21 ग्राम “ब्राउन शुगर” एवं 01 यामाहा R15 मोटर साइकिल, 01 एप्पल मोबाइल।

घटना का विवरण :- इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा संदिग्ध की चेकिंग करते गुटकेश्वर मंदिर के पास एक संदिग्ध R15 मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर रोका, जिससे पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपना नाम (1). सुजल चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर इंदौर कैसरबाग इंदौर का होने बताया आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि नशा करने का आदि है नशे की लत पूरी करने की नियत से अवैध मादक पदार्थ सस्ते में खरीदीकर महंगे दामों पर नशे के आदि लोगों बिक्री करने का कार्य करना कबूला है।आरोपी के कब्जे से 21 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” एवं 01 मोटरसाइकिल , 01 मोबाइल जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 92/25 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Exit mobile version