कोर्ट में केस चलने के बाद भी आरोपी ने नहीं छोड़ा पीछा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ लगातार छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल पोरवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी छत्रपति नगर का निवासी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले राहुल उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था और इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद केस कोर्ट में चल रहा है। आरोपी कुछ समय जेल में भी रहा।जेल से बाहर आने के बाद राहुल ने पीड़िता को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। वह उसका पीछा करता, अश्लील हरकतें करता और धमकियां देने लगा। आरोपी ने पीड़िता की मां के मोबाइल पर कॉल कर यह तक कह डाला कि वह लड़की को जबरन उठाकर ले जाएगा और परिवार को जान से खत्म कर देगा।

Exit mobile version