परिचित पर ही छेड़छाड़ का आरोप:जूनी इंदौर में दो बहनों से अश्लील हरकत, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप उनके ही पारिवारिक परिचित काशीराम पारिक पर है, जो कई वर्षों से उनके घर आता-जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।पुलिस के मुताबिक, बड़ी बहन ने बताया कि करीब तीन साल पहले जब वह घर पर अकेली थी, तब काशीराम ने उसके साथ अश्लील बातें कीं और उसका हाथ पकड़ लिया। लड़की ने कहा कि वह शोर मचा देगी, तो आरोपी वहां से भाग गया। डर और शर्म के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

छोटी बहन के साथ हरकत करने लगा काशीराम

बड़ी बहन ने बताया कि नवंबर 2024 तक आरोपी किसी न किसी बहाने उसे परेशान करता रहा। इसके बाद 3 मई 2025 को जब उसकी छोटी बहन ने बातचीत में खुलासा किया कि काशीराम उसके साथ भी अश्लील हरकतें करता है और गलत तरीके से छूता है, तब बड़ी बहन ने उसे पूरी बात बताई।इसके बाद दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी मां को सारी जानकारी दी। फिर परिजन के साथ जूनी इंदौर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने काशीराम पारिक के खिलाफ IPC की छेड़छाड़ की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

- Advertisement -
Exit mobile version