कार सही से पार्क करने के लिए कहा तो युवक को पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर| अशोक नगर में रहने वाले एक युवक ने पड़ोसी पर हमला कर दिया। एक दिन पहले पड़ोसी की मां ने युवक को सही ढंग से कार पार्क करने को कहा था। एरोड्रम पुलसि ने राजकुमार भगत निवासी अशोक नगर की शिकायत पर आरोपी गणेश गौड़ के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला गणेश आए दिन गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद करता है। शुक्रवार को मेरी मां बर्तनीबाई ने गणेश को कार सही से पार्क करने के लिए कहा था। अगले दिन गणेश कार लेकर आया। मेरे घर के बाहर रखी स्कूटर में प्लास्टिक के पाइप से तोड़फोड़ करने लगा। मैंने गणेश को तोड़फोड़ करने से रोका तो उसने पाइप से पीट दिया।

Exit mobile version