कार में बैठकर कर रहा था अश्लील हरकतें:निर्वस्त्र होकर महिलाओं को किए इशारे; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तिलक नगर में एक कार सवार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी ने कार के अंदर निर्वस्त्र होकर हरकतें की। पुलिस अब गाड़ी नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। तिलक नगर पुलिस ने रहवासी राजेश परिहार और अन्य रहवासियों की शिकायत पर अज्ञात कार ड्रायवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजेश ने पुलिस को बताया कि सभी ग्रेटर बृजेश्वरी के निवासी है। उन्हें रात में करीब 9 बजे घर के बाहर घूमते हुए एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिती में दिखा। वह चिल्लाने पर कार लेकर वहां से भाग गया। बाद में सीसीटीवी कैमरे चेक किए। आरोपी घर के बाहर कार पार्क कर उसमें अपने कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें कर रहा था। पुलिस अब पूरे मामले में जांच कर रही है।

Exit mobile version