
पीथमपुर में टंट्या मामा चौराहे के पास आर जी कंपनी के बाहर खड़ी कार से युवक का शव मिला है। हरियाणा नंबर (एचआर 26 एजे 1838) की इस स्लेटी रंग की कार में मृतक का शव पिछली सीट पर मिला। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत तीन से चार दिन पहले हो गई है। घटना का पता तब चला, जब राहगीरों ने कार के पिछले दरवाजे से खून टपकते देखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार की तलाशी में पांच से अधिक सीरिंज, जो नशे के लिए इस्तेमाल की गई प्रतीत होती हैं। जांच में पता चला कि कार राम गोपाल नामक व्यक्ति की है। करीब एक साल से अधिक समय से कंपनी के बाहर खड़ी है। उप निरीक्षक सोहन सिंह कयत और सहायक उपनिरीक्षक अशोक दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम मृतक की पहचान में जुटी है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
