कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन पर मंदिर की ज़मीन पर आधिकारिक रूप से प्रशासन ने लिया कब्जा।अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

श्री राम मंदिर की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ग्राम भानगढ़, तहसील जूनी इंदौर स्थित भूमि खसरा क्रमांक 59 रकबा 1.307 हेक्टेयर जो कि शासकीय श्रीराम मंदिर के नाम पर दर्ज है, उक्त भूमि पर अवैध अतिक्रमण की सूचना कलेक्टर महोदय, जिला – इंदौर को प्राप्त होने पर कलेक्टर महोदय द्वारा जाँच के निर्देश दिए गए I
निर्देश के पालन मे तहसीलदार जूनी इंदौर श्रीमती प्रीति भिसे द्वारा जाँच की गई I
जाँच उपरांत शासकीय श्रीराम मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण पाया जाने से दिनांक 31/07/2025 को जूनी इंदौर तहसीलदार जूनी इंदौर श्रीमती प्रीति भिसे, सहित नगर निगम एवं राजस्व अमले के द्वारा ग्राम भानगढ़ स्थित भूमि खसरा क्रमांक 59 रकबा 1.307 हेक्टेयर जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 25 करोड़ है, उक्त बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर शासन हित में भूमि का कब्जा लिया जाकर शासकीय भूमि को संरक्षित किया जाकर, भूमि पर तार फेंसिंग कर भूमि शासकीय श्रीराम मंदिर होने के संबंध में बोर्ड लगाया गया I

- Advertisement -
Exit mobile version