राजेंद्र नगर में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे एक ऑटो ड्राइवर को साइलेंट अटैक आ गया। उसने जैसे ही ऑटो सड़क किनारे रोका, वह बाहर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा, वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम गणेश सोलंकी (41) निवासी दुर्गानगर है। घटना आईपीएस कॉलेज के पास हुई। गणेश के साले सुमित ने बताया, गणेश सुबह 7 बजे ऑटो लेकर निकले थे। आमतौर पर दोपहर तक घर लौटते थे। एम्बुलेंस स्टाफ ने गणेश के मोबाइल से कॉल कर हमें घटना की जानकारी दी।
