उज्जैन से लौट रहे बाइक सवार कंटेनर में जा घुसे, एक की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाइक पर उज्जैन से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पता चला है कि सामने चल रहे कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बाइक सवार उसमें जा घुसे। राऊ पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम विनोद भूरिया (21) निवासी धरमपुरी (धार) है। उनका दोस्त निखिल घायल है। परिजन ने बताया दोनों 13 जनवरी को महाकाल दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय ओमेक्स हिल्स के सामने हादसा हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया था।

Exit mobile version