इंदौर में होम्योपैथिक डॉक्टर से रेप:पति की मौत के बाद आरोपी ने मदद के बहाने बढ़ाई थी दोस्ती

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के गुमाश्तानगर में रहने वाली एक होम्योपैथिक डॉक्टर से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के पति की मौत के बाद मदद के नाम पर दोस्ती कर रेप किया। पुलिस अब मामले में जांच कर रही है। महिला डॉक्टर ने योगेश पुत्र कैलाश सोनी निवासी स्मृति नगर एरोड्रम नाम के व्यक्ति के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि रविवार को घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी उससे मिलने आया। उसने जबरदस्ती टच किया। इसके बाद अश्लील हरकत कर उसका रेप किया।
बाद में डॉक्टर महिला वहां से भागकर अपनी सहेली के यहां पहुंची। आरोपी योगेश ने जान से मारने की धमकी दी। महिला डॉक्टर के मुताबिक आरोपी को 2 माह से पहचानती है। उसके पति की मौत के बाद वह संपर्क में था। टीआई आशीष स्प्रे के मुताबिक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
ससुराल पक्ष पर भी दर्ज करवा चुकी है केस
महिला पूर्व में अपनी सास और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अन्य मामलों में केस दर्ज करवा चुकी है। महिला ने दूसरी शादी इंदौर में की थी। पति की नवंबर माह में मौत होने के बाद ससुराल के लोगों से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद उसने केस दर्ज कराया था।

Exit mobile version