
इंदौर के परदेशीपुरा में 26 जनवरी की रात तीन बदमाशों ने युवक की हत्या की नीयत से हमला किया। चाकू और हथियार लेकर आए बदमाशों ने अतुल सुनहरे को घर के सामने पीटा और चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना रात करीब 11 बजे शंकर कुम्हार के बगीचे के पास हुई। हमलावरों में बबलू उर्फ ढाई किलो, अभी ठाकुर और रवि शामिल थे। आरोप है कि बबलू का अतुल और उसके परिवार से पुराना विवाद है। शिकायतकर्ता पुष्पेंद्र सुनहरे ने बताया कि घूरकर देखने की बात को लेकर बबलू पहले भी धमकी दे चुका है।
हमले के दौरान आसपास के युवकों और इलाके के लोगों ने बीच-बचाव कर अतुल को बचाया और बदमाशों को वहां से जाने के लिए मजबूर किया।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
परदेशीपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
