इंदौर में बायपास पर मिला शव:सिर में चोट के निशान; पुलिस को हत्या की आशंका

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के कनाडिया बायपास पर शुक्रवार को एक व्यक्ति का खून से सना हुआ शव पड़ा मिला। सूचना के बाद यहां पुलिस की टीम पहुंची है। मृतक के सिर पर चोट के निशान है। मामले में जांच की जा रही है। खजराना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 50 साल है। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। उसके सिर पर चोट के निशान है। पुलिस को शंका है कि सिर पर भारी वस्तु मारकर उसे मौत के घाट उतारा गया है।

Exit mobile version