इंदौर में पकड़ाई 2 किलो से ज्यादा चरस:शराब तस्करी से जुड़ा हुआ है आरोपी, पुलिस जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी शराब तस्करी के काम से जुड़ा है। उस पर पहले भी अवैध नशे को लेकर FIR दर्ज हैं।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक साकिर हुसैन निवासी ई-चंदन नगर को क्राइम ब्रांच ने पोलोग्राउंड इलाके से पकड़ा है। आरोपी के पास से 2 किलो 240 ग्राम चरस मिली है।
इसकी अंर्तराष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपए है। आरोपी इसे सस्ते दामों पर बेचता है। वह अवैध नशे के कामों से जुडा है। उस पर पहले भी केस दर्ज हो चुके हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विजय नगर पुलिस ने भी एक आरोपी पकड़ा
इधर, विजयनगर पुलिस ने भी अमन उर्फ उल्ला खान पुत्र मोहम्मद आरीफ निवासी कोहिनूर कॉलोनी को पकड़ा है। आरोपी के पास से 10 ग्राम एमडी ड्रग मिली है।
आरोपी बिजनेस पार्क इलाके में घूम रहा था। वह खुद नशा करने के साथ लोगों को भी नशा बेचता था। उसके अपराधों को लेकर पुलिस जानकारी निकाल रही है।

Exit mobile version