इंदौर में नाबालिग से छेड़छाड़, सगाई तोड़ने के लिए धमकाया:सहेली का भाई कर रहा था परेशान, ससुराल में फोन कर सगाई तुड़वा दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा की शिकायत पर उसकी सहेली के भाई के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने का केस दर्ज किया है। आरोपी लगातार उसे सगाई तोड़ने के लिए धमका रहा था। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के ससुराल में भी कॉल कर धमकी दी। पुलिस ने 16 साल की छात्रा की शिकायत पर तनिष्क पंवार निवासी टिगरिया बादशाह के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसकी सहेली का भाई है। सहेली के घर जाने पर उसने कई बार कमेंट्स कर गंदी हरकत की। घर से पीछा करना शुरू कर दिया।
4 मई को मार्केट जाने के दौरान तनिष्क ने रास्ते में रोका और गंदी हरकत की। उसने हाथ पकड़कर कहा कि शादी उसके साथ ही करना होगी। अभी जहां सगाई हुई है, उसे तोड़ दे, नहीं तो पति की हत्या कर देगा। लड़की वहां से बिना कुछ कहे चली गई। परिवार को भी यह बात नहीं बताई। बाद में तनिष्क ने मंगेतर का नंबर निकालकर उसे अपशब्द कहे। वहीं ससुराल के लोगों को धमकाया। इस पर ससुराल के लोगों ने सगाई तोड़ दी। बुधवार को पीड़िता माता-पिता के साथ थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।

Exit mobile version