इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई:बिना हेलमेट चलने वाले 558 और 248 ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के बनाए चालान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस लगातार सड़कों पर कार्रवाई कर रही है। बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों, ऑटो-ई रिक्शा सहित नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाइयां जारी है।
रोड एक्सीडेंट में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने और लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इंदौर ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट टू-व्हीलर वाहन चालकों के खिलाफ लगातार जागरूकता और सख्त कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और 558 टू व्हीलर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि है अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहने, क्योंकि रोड पर सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
248 ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई
इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई। इस दौरान प्रतिबंधित मार्ग का उल्लंघन, वन-वे, ओवरलोडिंग तथा नो पार्किंग, दस्तावेज जैसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 207 ई रिक्शा और 39 ऑटो कुल 248 पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऑटो-ई रिक्शा चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
रोड बाधित करने वाले 139 गाड़ियों के भी चालान बनाए
शहर के विभिन्न प्रमुख रास्तों, बाजार क्षेत्रों तथा व्यस्त चौराहों पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 139 वाहनों जो नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े कर ट्रैफिक अवरुद्ध करते पाए गए। इन वाहनों की गलत पार्किंग के कारण लोगों को आने जाने में कठिनाई हो रही थी एवं कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन रही थी। ट्रैफिक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नो पार्किंग में खड़े ऑटो/ई रिक्शा, कार, बस आदि वाहनों के चालान किए। रास्ता बाधित करने वाले वाहनों को हटवाया ने की कार्रवाई की।

Exit mobile version