परदेशीपुरा पुलिस ने देर रात 2 बजे एक्टिवा सवार युवक को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1 लाख 10 हजार रुपए कीमत की 11.01 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। पूछताछ में पता चला कि वह अपना खर्चा चलाने के लिए ब्राउन शुगर बेचता था। उससे मुख्य सरगना के खुलासे की भी संभावना है।
परदेशीपुरा टीआई आर.डी.कानवा ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे सघन गश्त करते हुए एमआर-4 रोड़ पर एक एक्टिवा के चालक को संदिग्ध रूप से घूमते देखा उसे रोका और पूछताछ की तो उसने अपना नाम शुभम उर्फ गुलशन (24) पिता महेश यादव निवासी भागीरथपुरा होना बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 11.01 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की, जिसकी कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए है। इसके साथ ही उसकी एक्टिवा को भी जब्त किया गया है। शुभम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। टीआई ने बताया कि पूछताछ में उससे मुख्य सरगना के खुलासे की संभावना है।
