इंदौर में चाइनीज मांझे पर लगा प्रतिबंध:कलेक्टर ने कहा- उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मकर संक्रांति के पर्व को देखते हुए इंदौर कलेक्टर ने चाइनीज मांझे के इस्तेमाल, बेचने और भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया है। अगर कोई व्यक्ति नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि चाइनीज मांझा के उपयोग से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। मांझे से चोंट लगने और कटने के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। साथ ही ये पशु-पक्षियों के लिए भी खतरा होता है, ये चिंताजनक बात है। इसलिए इसे प्रतिबंधित किया गया है। इसका उपयोग, इसे बेचना और इसका भंडारण करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कई मामले आ चुके हैं सामने
बता दें कि पिछले सालों में चाइनीज मांझे से कई लोग घायल हो चुके हैं। जिला प्रशासन उन स्थानों पर विशेष नजर रखेगा, जहां चाइनीज मांझे को बेचा जाता है।

Exit mobile version