इंदौर में चलती ट्रेन से गिरकर छात्रा की मौत:सहेली का हाथ पकड़ते वक्त पैर फिसला, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसी, सिवनी लौट रही थी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही 21 वर्षीय छात्रा गुंजन की मौत हो गई। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी और अपने घर सिवनी लौटने के लिए स्टेशन पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, गुंजन अपनी सहेली रिषु के साथ इंदौर-जबलपुर ट्रेन से सिवनी जा रही थी।

जैसे ही ट्रेन चलने लगी, रिषु तो चलती ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन गुंजन ने उसका हाथ पकड़कर चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई।मौके पर मौजूद लोगों ने गुंजन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जीआरपी पुलिस ने बताया कि गुंजन इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version