पारिवारिक विवाद में किसान ने खाया जहर, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तेजाजी नगर क्षेत्र के असरावद खुर्द गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई।तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपक राजपूत पुत्र संतोष राजपूत निवासी असरावद खुर्द के रूप में हुई है।

परिजनों ने उसे 2 जून की दोपहर हालत बिगड़ने पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। बाद में हालत में सुधार न होने पर बुधवार को एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।परिवार के अनुसार, घटना के वक्त दीपक घर पर अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ था। वहीं उसके माता-पिता खेत पर गए हुए थे और दोनों भाई काम से बाहर थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दीपक ने जहरीला पदार्थ खा लिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version