इंदौर में आंधी-तूफान:108 की रफ्तार से चली हवा से 250 पेड़ गिरे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के अधिकतर क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज आंधी चली। हवा की रफ्तार 108 किमी प्रतिघंटा रही, जिससे पूर्वी क्षेत्र में 250 से ज्यादा पेड़ तिनकों की तरह जड़ से उखड़ गए। घरों की छतों पर लगी सोलर पैनल उड़कर दूर जा गिरी। कई रास्ते जाम हो गए तो सैकड़ों कॉलोनियों की बिजली घंटों तक गुल रही। वहीं पूर्वी रिंग रोड से लेकर बायपास तक के हिस्सों में तेज बारिश हुई। महादेव तोतला नगर में आंधी से एक पेड़ का आधा हिस्सा उड़कर घर पर आ गिरा। इसके अलावा खंडवा, खरगोन और छिंदवाड़ा में एक-एक इंच बारिश हुई। बैतूल, शहडोल और देवास में आधा-आधा इंच पानी गिरा।

Exit mobile version