सांवेर में 2 करोड 92 लाख रूपये लागत की 26 आंगनवाडी भवन स्वीकृत।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

25 पंचायतों में प्रथम किश्त के रूप में 77 लाख रूपये भेजे गये।
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का माना आभार।
संचालनालय महिला एवं बाल विकास म.प्र.शासन भोपाल द्वारा सांवेर विधानसभा के 25 ग्राम पंचायतों में 11 लाख 22 हजार के मान से 26 आंगनवाडी भवनों के निर्माण के लिए 2 करोड 92 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। जिसकी प्रथम किश्त के रूप में 25 पंचायतों में 77 लाख रूपये की राशि डाली गई है।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा की आंगनवाडी भवन विहीन 25 पंचायतों – मांगलिया सड़क, बडोदियाखान, जैतपुरा, हिण्डोलिया, बावल्याखेड़ी, बारोली, कछालिया, बालरिया, रिंगनोदिया, समरोल, खामोद आंजना, कजलाना, कटक्या, राजोदा, अर्जुन बरोदा, पिपलिया कायस्थ, खतेडिया बज्जात, बसान्द्रा, मुरादपुरा, मुण्डला हुसैन, असरावद बुजुर्ग, अलवासा, कदवा, सोलसिन्दा में आंगनवाडी भवन की आवश्यकता थी। वर्तमान में यह आंगनवाडियां किराये के भवनों और ग्राम पंचायतों में संचालित हो रहे हैं। इन ग्राम पंचायतों में आगनवाडी भवन बन जाने से 25 सभी ग्राम पंचायतों की माता-बहनों, प्रसूति महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को शासन की समस्त योजनाओं एवं विभिन्न गतिविधियों का लाभ होगा।
श्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा के 25 ग्राम पंचायतों में 26 आंगनवाडी भवनों के निर्माण के लिए 2 करोड 92 लाख स्वीकृत कर प्रथम किश्त के रूप में 77 लाख की राशि डालने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version