इंदौर पुलिस के ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 पर, 25 सितंबर को आई 24 शिकायतें, 20 का कर दिया तत्काल निराकरण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस को पिछले 4 दिनों में अभी तक प्राप्त हुई है 107 शिकायतें, जिनमे से 93 का तत्समय ही निराकरण कर दिया गया है।

शहर की जागरूक जनता का मिल रहा है अच्छा सहयोग, जिस पर इंदौर पुलिस कर रही हैं बेहतर यातायात प्रबंधन का हरसंभव प्रयास।

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है, ताकि आम नागरिकगण यातायात व्यवस्था से संबंधित समस्याओं की सूचना दे सकें।

उक्त हेल्पलाइन पर कल 25.09.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 24 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 20 का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 04 पर कार्यवाही जारी है। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-

- Advertisement -
  1. रॉग साइड वाहनो का आगमन ।
  2. लेफ्ट टर्न बाधित के सम्बन्ध में ।
  3. दुकानो के सामने वाहन पार्किंग जिससे यातायात बाधित होना ।
  4. भारी वाहनो के संचालन पर रोक के सम्बन्ध मे ।
  5. जाम लगने के सम्बन्ध मे।
  6. नो पार्किंग के सम्बन्ध मे।
  7. लगातार सिग्ननल को मेजिक द्वारा जम्प करना ।
  8. सिग्ननल का समय कम होना ।
  9. बस का लावारिस खडा होना
  10. मोडिफाईड साइलेन्सर द्वारा ध्वनि प्रदूषण ।
  11. सिग्ननल लगाने के सम्बन्ध मे।
  12. होर्डिंग के कारण सिग्ननल ।
  13. दिन के समय रास्ते का गेट का बंद होना ।

उक्त 24 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर 20 का त्वरित निराकरण कर, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है, 04 शिकायतों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक पिछले 4 दिनों में कुल 107 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 93 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 14 शिकायतो पर कार्यवाही जारी है।

आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 पर सूचना दें।

Exit mobile version