इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री को चूहे ने काटा, पेस्ट कंट्रोल कंपनी पर सिर्फ 500 रुपये का लगा जुर्माना

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

इंदौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले दिनों एक यात्री को चूहे ने काट लिया था। इस मामले में एयरपोर्ट प्रबंधन ने पेस्ट कंट्रोल कंपनी पर सिर्फ 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं लापरवाही करने वाले डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह को हटाकर दूसरे डॉक्टर को रखा गया है। वहीं एयरपोर्ट पर सफाई करने वाली कंपनी पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बेंगलुरु जाने के लिए लाउंज में बैठे यात्री को काटा था चूहा।
एयरपोर्ट पर यात्री को इलाज भी नहीं मिल पाया था।
यात्री ने बेंगलुरु पहुंचकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया था।
इंदौर। देशभर के चुनिंदा एयरपोर्ट में तीसरी रैंक हासिल करने वाले इंदौर एयरपोर्ट पर एक प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक यात्री को चूहे ने काट लिया। इस गंभीर घटना के बाद भी एयरपोर्ट प्रबंधन ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति ही की। प्रबंधन द्वारा एयरपोर्ट पर सफाई का काम करने वाली कंपनी पर दो हजार रुपये व पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी पीएसआई पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया और दोनों एजेंसियों को नोटिस दिया गया। वहीं एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए चिकित्सा सेवा देने वाले अस्पताल समूह को नोटिस जारी कर अभी तक एयरपोर्ट पर सेवाएं दे रहे डॉ. हर्षवर्धन को हटाया गया। उनके स्थान पर अन्य चिकित्सक सेवा देंगे। गौरतलब है कि डॉ. सिंह ही घटना के समय ड्यूटी पर थे और उन्होंने यात्री के उपचार में संवेदनशीलता नहीं दिखाई थी।
एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में मंगलवार को बेंगलुरु जाने वाला यात्री जब लाउंज में बैठा था, चूहे ने उसके पैंट में घुस कर काट लिया था। मौके पर यात्री को इंदौर एयरपोर्ट पर मेडिकल चिकित्सा टीम द्वारा एंटी रैबीज इंजेक्शन भी नहीं मिला। यात्री ने बेंगलुरु पहुंचकर यह इंजेक्शन लगवाया था।
अनुबंध शर्तों के तहत किया गया जुर्माना
हमने सफाई करने वाली एजेंसी पर 2000 रुपये व पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया। अनुबंध की शर्तों के तहत उन पर यह जुर्माना किया है। अस्पताल प्रबंधन से कहकर एयरपोर्ट पर सेवाएं दे रहे चिकित्सक के स्थान पर अन्य चिकित्सक को नियुक्त करने के लिए कहा है। -वीके सेठ, डायरेक्टर इंदौर एयरपोर्ट

Exit mobile version