इंदौर, दुकान खाली कराने गई महिला पर हमला, करणी सेना से जुड़े नेता ऋषिराज पर गंभीर आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

थाना विजयनगर क्षेत्र में जी सच्चिदानंद पर स्थित एक दुकान को लेकर विवाद सामने आया है। लवीना जेठवानी नामक महिला ने अपनी दुकान नंदिनी राठौर नामक महिला को किराए पर दी थी। लवीना का आरोप है कि नंदिनी ने कई महीनों तक किराया नहीं दिया। जब लवीना ने किराया मांगने का प्रयास किया, तो नंदिनी के सहयोगी ऋषिराज, जो खुद को करणी सेवा का नेता बताते हैं, ने किराया देने से इनकार कर दिया और दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

लवीना ने इस घटना की शिकायत थाना विजयनगर में दर्ज कराई और कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर लवीना अपने वकील के साथ दुकान खाली कराने पहुंची। आरोप है कि इस दौरान ऋषिराज ने 20-30 लोगों को बुलाकर लवीना और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की, दुर्व्यवहार किया और उनके भाई व पिता के साथ मारपीट की।

स्थिति बिगड़ने पर लवीना ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया, लेकिन ऋषिराज दुकान पर ताला लगाकर चला गया और कथित तौर पर लवीना को जान से मारने की धमकी दी।

लवीना ने पुलिस कमिश्नर को भी इस घटना की लिखित शिकायत दी है और कार्रवाई की उम्मीद जताई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Exit mobile version