दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सप्तम ज्योतिष वास्तु महासम्मेलन-11 एवं 12 जनवरी 2025 से इंदौर में

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सप्तम ज्योतिष वास्तु महासम्मेलन-11 एवं 12 जनवरी 2025 से इंदौर मेंमां अहिल्या की पावन नगरी में होगा देश-विदेश के 350 से अधिक ज्योतिषयों का समागमदेश विदेश से पधारे ज्योतिष विधाओं के जानकार आम जनता को देंगे निशुल्क परामर्श

इंदौर । मां भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकाण्ड शोध संस्थान के संस्थापक आचार्य पंडित संतोष भार्गव एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज परमार ने बताया कि मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित रमेश शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री पंडित योगेंद्र महंत विश्व ब्राह्मण महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष, महंत जुगल बाबा पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट दिलीप राजपाल एवं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित रामचंद्र शमां वैदिक, एवं इंदौर उज्जैन, भोपाल, देवास शहर एवं देश- विदेश के वरिष्ठ ज्योतिष, वास्तु, टेरो कार्ड, हस्त रेखा, रत्न विज्ञान, योगा, आयुर्वेद, रेकी, विशेषज्ञ एवं समाजसेवी, उद्योगपति, राजनैतिक बंधु सम्मिलित होंगे।
मां भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकाण्ड शोध संस्थान के तत्वाधान में 11 एवं 12 जनवरी 2025 को सप्तम ज्योतिष, वास्तु महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन नरसिंह वाटिका में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में देश-विदेश से ज्योतिष, वास्तु, अंक शास्त्री, हस्ताक्षर विज्ञान, हस्त रेखा, यंत्र-मंत्र-तंत्र, रत्न, रेकी हीलर, रुद्राक्ष, टेरोकार्ड एवं कर्मकाण्ड के विद्वानों सहित करीब 350 विद्वान सम्मलित होंगे, जो अपने-अपने शोध पत्रों का वाचन करेंगे और आमजनों को नि:शुल्क परामर्श भी देंगे।
इस महासम्मेलन में दिल्ली से आचार्य अनिल वत्स नई दिल्ली, लाल किताब के प्रसिद्ध गुरु देव जीडी वशिष्ठ, आचार्य पंडित शुभेष सरमन धर्माचार्य नई दिल्ली, मोगा पंजाब से पंडित अक्षय शर्मा, दिल्ली से डीपी शास्त्री, फ्यूचर समाचार के निदेशक अरुण जी बंसल, पंडित जयप्रकाश शर्मा लाल धागे वाले,प्रो. (डॉ.) अनिल मित्रा ज्योतिष शिरोमणि एवं अध्यक्ष ग्लोबल एस्ट्रो समाधान प्रा. लिमिटेड, ज्ञानगुरु डॉ. धनेशमणि त्रिपाठी, पं. रमेश भोजराज द्विवेदी, डाक्टर राजकुमार द्विवेदी, गुरुदेव रमेश जी सेमबाल हरिद्वार रुड़की, मीता जानी मिलन फाउंडेशन अहमदाबाद, डा. महेन्द्र पाण्ड्या, डॉ. हेमचन्द्र पाण्डेय, के. आर. उपाध्याय, गौतम गुरुजी, पं. राजेश दुबे, डॉ. विद्या भूषण सिंह, मुंबई से पं. विनोद शास्त्री, डॉ. हिना ओझा, राजस्थान से डॉ. राघव भट्ट, पंडित गौतम गुरुजी, पंडित के आर. उपाध्याय, डॉ. ए. के. शर्मा, आचार्य जगदीश, राजगुरु डा. प्रकाश सारस्वत डॉक्टर दिनेश सोमानी, बेंगलुरु से दीपिका जैना, कोलकाता- संतोष लोहिया, एवं अन्य प्रांतों से भी ज्योतिविंद सम्मिलित होंगे।

Exit mobile version