इंदौर: तेजपुर गड़बड़ी पूल के नजदीक आईडीए की की मल्टी पर हिन्दू परिवार पर हमला, हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पर जमा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। इंदौर के तेजपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक विवाद के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि एक हिन्दू परिवार पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि एक महिला और एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पर पहुँच गए। जिला संयोजक सुमित हार्डिया स्वयं थाना राजेंद्र नगर में उपस्थित रहे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की माँग की। आरोपियों क़े खिलाफ पुलिस नें हत्या क़े प्रयास का मुकदमा दर्ज किया आरोपी सभी मुस्लिम समाज क़े पुलिस ने बताया कि मामले की जाँच जारी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

Exit mobile version