इंटरव्‍यू का बोलकर कार में बैठाकर भोपाल से इंदौर लाया, होटल में किया रेप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीड़िता नौकरी तलाश रही थी। आरोपित ने काॅल सेंटर में नौकरी का बोलकर मिलने बुलाया था। वह कार से इंटरव्यू का बोलकर भोपाल से इंदौर लेकर आया था। उसने होटल में रूम बुक करवाया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।
जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर किया रेप।
होटल में रूम बुक करवाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता के कथन लेकर एफआईआर दर्ज।
इंदौर। विजयनगर पुलिस ने युवती की शिकायत पर धनसिंह रघुवंशी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।आरोपित ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती के साथ संबंध बनाए और जान से खत्म करने की धमकी दी। पीड़िता नौकरी तलाश रही थी। आरोपित ने काॅल सेंटर में नौकरी का बोलकर मिलने बुलाया था। वह कार से इंटरव्यू का बोलकर भोपाल से इंदौर लेकर आया था। उसने होटल में रूम बुक करवाया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता ने डायल-100 पर काॅल कर पुलिसवालों को बुलाया और घटना बताई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया और पीड़िता के कथन लेकर एफआईआर दर्ज कर ली।

Exit mobile version