तेजाजी नगर के नायता मुंडला में सोमवार रात तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में अजय नामक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। कार में शराब की बोतलें मिलीं। मृतक तलाकशुदा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी
तीन अन्य घायल हालत में भर्ती
घायल आनंद की हाल ही शादी
इंदौर। बायपास पर सोमवार रात तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। एक युवक की कार में दबने से मौत हो गई। तीन को घायल अवस्था में अस्पताल भिजवाया गया। तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र नायता मुंडला का है। कार में सवार अजय पुत्र अमृतलाल निवासी कॉलोनी पार्क (देवास) की मौत हुई है। उसका भाई आनंद पटेल और जुगल निवासी घाटा बिल्लौद, कान्हा निवासी छोटी बेटमा घायल हुए है।
अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी
पुलिस के मुताबिक अजय रात करीब साढ़े 11 बजे किसी से मिलने का बोलकर निकला था। वह साथियों के साथ कार से महू जा रहा था। नायता मुंडला क्षेत्र में सामने एक बाइक आ गई। कार काफी तेज रफ्तार में थी।
चालक नियंत्रण नहीं कर सका। बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दूर जाकर गिरा। कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अजय की दबने से मौत हो गई।
मृतक का कुछ समय पहले ही हुआ तलाक
राहगिरों ने बताया कार काफी तेज गति में चला रहा था।उसमें शराब की बोतलें भी रखी मिली है। परिजनों ने बताया कि अजय का तलाक हो चुका है। आनंद की कुछ समय पहले ही शादी हुई है।
