आमजन के लिए उप निर्वाचन से संबंधित सुझाव अथवा शिकायत हेतु प्रेक्षकों के मोबाईल नंबर जारी।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2025 (पूर्वाद्ध) हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। इसी क्रम में नगर परिषद सांवेर जिला इन्दौर के वार्ड क्रमांक-07 के उप निर्वाचन वर्ष 2025 (पूर्वाद्ध) हेतु निर्वाचन के संचालन के प्रेक्षण हेतु म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षक श्री अरूण पाण्डेय, भा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) मोबाईल नंबर 94250-36003 एवं नगर परिषद गौतमपुरा जिला इन्दौर के वार्ड क्रमांक-15 के उप निर्वाचन वर्ष 2025 (पूर्वार्द्ध) हेतु प्रेक्षक श्री मदन सिंह ठाकुर, रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) मोबाईल नंबर 6260716260, 9993137706 को नियुक्त किया गया है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रेक्षक प्रथम चरण में 22 जून, 2025 को उपस्थित हो चुके हैं। प्रेक्षकगण 26 जून, 2025 तक निर्वाचन क्षेत्र के प्रवास पर रहेगें।
नगर परिषद सांवेर के वार्ड क्रमांक-07 के लिये नियुक्त प्रेक्षक श्री अरूण पाण्डेय, भा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) मोबाईल नंबर 94250-36003 रेसीडेंसी इन्दौर में ठहरे हुए हैं।
दोनों नगर परिषद के आमजन निर्वाचन से संबंधित कोई सुझाव अथवा शिकायत दर्ज कराना चाहते हो तो उल्लेखित मोबाईल नंबर पर प्रेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version