नगर परिषद गौतमपुरा के उपनिर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त। प्रेक्षक श्री मदनसिंह ठाकुर 26 जून तक रहेंगे क्षेत्र में प्रवास पर।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद गौतमपुरा के वार्ड क्रमांक 15 के उपनिर्वाचन वर्ष 2025 (पूर्वान्ह) हेतु निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन की निगरानी के लिए श्री मदनसिंह ठाकुर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
श्री ठाकुर आज 22 जून से आगामी 26 जून 2025 तक गौतमपुरा-देपालपुर एवं इंदौर क्षेत्र में प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे देपालपुर के रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 01 में निवासरत रहेंगे।
निर्वाचन से संबंधित किसी भी कार्यवाही या जानकारी हेतु आमजन एवं संबंधित अधिकारी श्री ठाकुर से प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य संपर्क कर सकते हैं। संपर्क हेतु उनका मोबाइल नंबर 6260716260 है।

Exit mobile version