धार: जुए में रुपए हारा तो पत्नी को दांव पर लगाकर दोस्त के पास भेजा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

धार की एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति जुए का आदी है। एक दिन वह पैसे हार गया तो उसे ही दांव पर लगा दिया। हारने के बाद पति ने उसे अपने दोस्त के पास भेज दिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया उसका पति कई बार उसे जुए में हारने के बाद उसे दिल्ली भेज चुका है, जहां अन्य व्यक्ति ने भी उसका शारीरिक शोषण किया। उत्पीड़न से परेशान होकर उसने इंदौर के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति और उसके जुआरी दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म, महिला शोषण और आपराधिक षड्यंत्र जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इंदौर पुलिस ने शून्य पर प्रकरण दर्ज कर केस धार ट्रांसफर कर दिया है।

Exit mobile version