अवैध मदिरा परिवहन करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार- 129700 रूपये कीमत की अवैध मदिरा जप्त
इंदौर,
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के द्वारा दिये निर्देशानुसार गुरूवार को आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 129700/-रूपये कीमत की अवैध मदिरा जप्त की है।
बताया गया कि वृत्त-मालवा मिल ब में वृत- उप निरीक्षक सुनील कुमार मालवीय की टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
आज की कार्यवाही में गश्त के दौरान शंका के आधार एक दोपहिया वाहन क्रमांक-MP09DX3459 को रोककर उसके आगे रखी दो पेटियों को खोलकर उसकी तलाशी लेने पर उसमें 18 बोतल विदेशी मदिरा व्हिस्की “4 एलिमेंट ब्लेंडर प्राइड” परिवहन कर ले जाई जा रही थी। आरोपी भरत पिता सुखवीर सिंह तोमर निवासी तुलसी नगर इंदौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत 129700/- रुपए है। कार्यवाही में आरक्षक श्री अरविंद शर्मा, श्री विपुल खरे, श्री विक्रम यादव, श्री विजय सोलंकी का सराहनीय योगदान रहा।
