अस्पताल के टेक्नीशियन का शव पटरी पर मिला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर में एमवाय अस्पताल के ओटी टेक्नीशियन का शव पटरी पर मिला है। पुलिस का दावा है कि पटरी पार करने के दौरान हादसा हुआ है। जबकि स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। जीआरपी टीआई रश्मि पाटीदार के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे हुई।
25 वर्षीय देव गंगाराम वास्कले बिजलपुर का निवासी था, वह मूलतः ग्राम मांड्याबाल (बड़वानी) का निवासी था। देव के भाई बृजपाल ने बताया कि देव आत्महत्या नहीं कर सकता। बृजपाल ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि देव की बाइक स्टेशन के पास मिली है व उसका मोबाइल भी गायब है। टीआई के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version